सिक्किम में भूस्खलन के बाद फंसे 1,225 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया
सिक्किम प्रशासन ने बीते सप्ताह भूस्खलन और बारिश से प्रभावित मंगन ज़िले में फंसे 1,225 पर्यटकों को मंगलवार को सुरक्षित बचा लिया। अतिरिक्त ज़िला मजिस्ट्रेट (एडीएम) विष्णु लामा के अनुसार, मौसम अनुकूल रहने पर बाकी पर्यटकों को बुधवार को निकाला जाएगा। इससे पहले राज्य में भूस्खलन और बारिश से जुड़ी घटनाओं में छह लोग मारे गए थे।
read more at भाषा


