स्कैम के आरोप झेलने वाला बेटिंग ऐप 'Mahadev' अब 'Mahaadev' नाम से सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, ऐप 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों व आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहा है जिसमें सीमा ₹100-₹10,000 है। ऐप से कथित संबंधों को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछताछ की जा चुकी है।