स्कूल की किताबों में मिलीं 1741 गलतियां, ओडिशा सरकार ने छपाई पर खर्च किए थे ₹175 करोड़
ओडिशा में कक्षा 1-8 तक की किताबों में 1,741 गलतियां मिली हैं जबकि इनकी छपाई और प्रकाशन पर ₹175 करोड़ खर्च हुए थे। यह मुद्दा कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस के सवाल पर विधानसभा में उठा। शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि इनमें 1,075 व्याकरण, टाइपिंग और वर्तनी की गलतियां, 5 तथ्यात्मक गलतियां और 661 सुधार संबंधी सुझाव शामिल हैं।
read more at जनसत्ता


