Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्कूल जा रही छात्रा को यूपी में मनचले ने बीच सड़क पर जबरन पहनाई अंगूठी, भाइयों ने की धुनाई

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 9 February 2025
बुलंदशहर (यूपी) में गुरुवार को स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर बीच सड़क पर रोककर एक मनचले युवक ने जबरन अंगूठी पहना दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना के बाद छात्रा के भाइयों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।