अमेरिका के फ्लोरिडा में स्कूलों की सुरक्षा के लिए खास ड्रोन तैनात किए जा रहे हैं। दावा है कि ये ड्रोन 5 सेकेंड में सक्रिय होकर 15 सेकेंड में ऐक्टिव शूटर तक पहुंच सकते हैं और 60 सेकेंड में पेपर स्प्रे की मदद से उसे रोकने की कोशिश करेंगे। ड्रोन में कैमरा, स्पीकर और फ्लैशिंग लाइट भी लगी हैं।