Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्कूल समझकर मस्ती कर ले और वापस आ जाए: अमाल के ‘बिग बॉस' में जाने पर अरमान मलिक

short by ऋषि राज / on Monday, 25 August, 2025
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक के एंट्री पर उनके छोटे भाई अरमान मलिक ने प्रतिक्रिया दी है। एक X यूज़र के सवाल पर अरमान ने कहा, “जाहिर है..कभी इसके पक्ष में नहीं था। लेकिन अब अमाल भाई साहब को कौन समझाए। खैर, बोर्डिंग स्कूल समझकर थोड़ी मस्ती करके वापस आ जाएं, बहुत गाने पेंडिंग हैं।"