Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुकमा में शहीद हुए 7 भाइयों की प्रतिमाओं को राखी बांधती महिला का वीडियो आया सामने

short by अपर्णा कुमारी / on Wednesday, 21 August, 2024
छत्तीसगढ़ के सुकमा में अलग-अलग नक्सली हमलों में शहीद हुए अपने 7 भाइयों की प्रतिमाओं को राखी बांधती संकुरी नामक महिला का वीडियो सामने आया है। 7 शहीदों में से 3 उसके सगे भाई और 4 उसके चचेरे भाई थे। तीनों सगे भाई 19 जुलाई 2007 को सुकमा में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए 24 जवानों में शामिल थे।