सूखे की समीक्षा बैठक में परोसे गए काजू-बादाम! विवाद होने पर सांसद बोले- 'कलेक्टर से पूछो'
महाराष्ट्र के नांदेड़ में सूखे की स्थिति पर हुई बैठक में सांसदों और अफसरों को काजू-बादाम परोसे जाने पर विवाद हो गया। बैठक में परभणी सांसद संजय जाधव ड्राई फ्रूट्स खाते नज़र आने पर बोले, ''कलेक्टर से पूछो कि ये क्यों परोसे गए।” मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बैठकों में प्रशासन द्वारा ड्राई फ्रूट्स रखना एक आम बात है।
read more at जनसत्ता


