सूखे की समस्या के बीच भजन कार्यक्रम में BJP नेता पर हुई नोटों की बारिश, आलोचना पर दी सफाई
जालना (महाराष्ट्र) में एक भजन कार्यक्रम के दौरान डांस करते पूर्व बीजेपी विधायक कैलास गोरंट्याल पर ₹200-₹500 के नोट बरसाए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने इसकी आलोचना कर कहा कि किसान गंभीर सूखे/फसलों के नुकसान/बढ़ते कर्ज़ की समस्या से जूझ रहे हैं। कैलास ने कहा, "वीडियो अधूरा है...हमने किसानों के लिए...प्रार्थना भी की।"
read more at इंडिया टीवी


