Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिख लड़की का यूके में किया गया गैंगरेप, रेपिस्ट बोले- अपने देश वापस जाओ

short by Monika sharma / on Saturday, 13 September, 2025
यूनाइटेड किंगडम के ओल्डबरी कस्बे में 20 साल के आसपास की बताई जा रही सिख युवती का दो लोगों ने गैंगरेप किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने उसपर नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि 'अपने देश वापस जाओ'। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों संदिग्ध 'श्वेत' हैं। पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने में लोगों से मदद मांगी है।