Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुखबीर सिंह बादल से पहले किन बड़े नेताओं को मिली थी अकाल तख्त की 'तनखैया' सज़ा?

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 4 December, 2024
पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को धार्मिक कदाचार को लेकर अकाल तख्त ने सज़ा सुनाई थी। इससे पहले सिख साम्राज्य के महाराजा रणजीत सिंह को मुस्लिम महिला से शादी करने को लेकर, 1984 में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह व पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह और 1986 में पूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला को भी सज़ा दी गई थी।