संजू सैमसन को जन्मदिन पर मिला बड़ा तोहफा, SMAT के लिए चुने गए केरल के कप्तान
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ संजू सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2026-27 के लिए केरल का कप्तान बनाया गया है। 11 नवंबर को 32वां जन्मदिन मना रहे संजू को इससे एक दिन पहले यह ज़िम्मेदारी मिली। केरल की 18 सदस्यीय टीम में विष्णु विनोद, जलज सक्सेना और विग्नेश पुथुर शामिल हैं। केरल अपना पहला मुकाबला 14 नवंबर को एमपी के खिलाफ खेलेगा।
read more at Abplive


