Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सीज़फायर से विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसा, भारतीय बाज़ार में खरीदे ₹1,246 करोड़ के शेयर

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 13 May, 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच सीज़फायर के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में विदेशी निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। एनएसई के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने ₹1,246.48 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की है जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने ₹1,448.37 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की। मई माह में अब तक विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों ने ₹14,167 करोड़ का निवेश किया है।