संजय राउत के भाई पर दर्ज हुई FIR, शिंदे गुट की प्रत्याशी के लिए कहे थे आपत्तिजनक शब्द
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के भाई व विक्रोली से विधायक सुनील राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दरअसल, सुनील राउत ने विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (शिंदे गुट) की सुवर्णा करंजे को 'बली का बकरा' बताते हुए कहा था कि इसका 20 नवंबर को वध किया जाना चाहिए। इसके बाद करंजे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
read more at ABP न्यूूज़


