Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेट पर जूनियर कलाकारों के लिए नहीं हैं टॉयलेट: मलयालम सिनेमा पर समिति की रिपोर्ट

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 20 August, 2024
मलयालम सिनेमा को लेकर हेमा समिति की रिपोर्ट के अनुसार, मलयालम फिल्म उद्योग में जूनियर कलाकारों को बहुत गंभीर मुद्दों का सामना करना पड़ता है और सेट पर उनसे 'गुलामों से भी बदतर व्यवहार' होता है। बकौल रिपोर्ट, उन्हें सेट पर शौचालय सहित बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलतीं जबकि कभी-कभी उन्हें 19 घंटे तक सेट पर उपस्थित रहना पड़ता है।