स्टोर की गलती अमेरिकी महिला के लिए बना वरदान, लॉटरी में जीते ₹17 करोड़
'द इंडिपेंडेंट' के अनुसार, एक अमेरिकी महिला ने स्टोर द्वारा गलती से दिए गए टिकट के चलते $2 मिलियन (करीब ₹17 करोड़) जीत लिए हैं। दरअसल, महिला ने स्टोर से कोई दूसरा टिकट मांगा था और स्टोर ने उसे विनिंग टिकट दे दिया। इस पर पहले महिला निराश हुई फिर टिकट स्क्रैच करने पर पता लगा कि वह जीत गई।
read more at Hindustan Times


