Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्टार्टअप कंपनी स्काइडवेलर ने बनाया अनोखा ड्रोन, 90 दिनों तक बिना उतरे भर सकता है उड़ान

short by ऋषि राज / on Saturday, 19 July, 2025
अमेरिकी स्टार्टअप स्काइडवेलर ने एक ऐसा सर्विलांस ड्रोन बनाया है जो लगातार 90 दिनों तक बिना उतरे उड़ान भर सकता है। बोइंग-747 जितने बड़े विंग्स वाले इस ड्रोन में 17,000 सोलर सेल लगे हैं जो 100 किलोवॉट तक बिजली पैदा करते हैं। ऑटोमैटिक सिस्टम और वीएमएस सॉफ्टवेयर की मदद से यह ड्रोन हवा में खुद को मैनेज कर सकता है।