स्ट्रगल के दौरान हैदराबाद में कारपेंटर का काम किया: ऐक्टर हर्षवर्धन राणे
ऐक्टर हर्षवर्धन राणे ने खुलासा किया है कि ऐक्टर बनने के लिए वह महज़ ₹200 लेकर घर से भागे थे। बकौल हर्षवर्धन, स्ट्रगल के दौरान काम नहीं मिलने पर उन्होंने हैदराबाद में कारपेंटर (बढ़ई) का काम किया। ‘सनम तेरी कसम’ फेम हर्षवर्धन ने बताया कि वह स्टेशन के पास से पुराना फर्नीचर खरीदते, उसे सुधारते और फिर बेचते थे।
read more at Times Now


