Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्टालिन ने अमेरिका में चलाई साइकल, राहुल ने पूछा- हम साथ में कब साइक्लिंग करेंगे?

short by अपर्णा कुमारी / on Thursday, 5 September, 2024
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान शिकागो में साइकल चलाई जिसका वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया है। उनके वीडियो पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, "भाई हम चेन्नई में एक साथ साइकल कब चलाएंगे?" इसपर स्टालिन ने जवाब दिया, "डियर राहुल भाई, आप जब भी फ्री हों तो आइए हम एकसाथ सैर करेंगे।"