स्टीव स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज़ बने बुमराह
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं। बुमराह ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में स्मिथ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इससे पहले 2014 में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन ने स्मिथ को टेस्ट में गोल्डन डक पर आउट किया था।
read more at हिन्दुस्तान


