स्टीव स्मिथ ने 534 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया शतक
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने 534 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाया है। उन्होंने भारत के खिलाफ गाबा टेस्ट में रविवार को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 185 गेंदों में शतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यह स्मिथ का 33वां शतक है। इसके साथ ही स्मिथ ने टेस्ट शतकों के मामले में केन विलियमसन को पछाड़ दिया।
read more at Espncricinfo


