Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सूडान में 30 लाख से अधिक लोगों को है हैज़ा होने का खतरा: यूनिसेफ

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 20 October, 2024
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने शुक्रवार को कहा कि सूडान में 5 साल से कम उम्र के 5 लाख बच्चों समेत 31 लाख लोग हैज़ा के खतरे में हैं। बकौल यूनिसेफ, अप्रैल-2023 में सूडानी सशस्त्र बलों और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ के बीच संघर्ष शुरू होने से पहले सूडान में टीकाकरण कवरेज 85% था जो घटकर 50% रह गया है।