सूडान में सैन्य विमान हुआ क्रैश, सैन्य अधिकारियों समेत 46 लोगों की हुई मौत
सूडान का एक सैन्य विमान मंगलवार को ओमदुरमान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सैन्य अधिकारियों समेत कम-से-कम 46 लोग मारे गए हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कई नागरिक घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। सेना ने एक बयान में कहा कि एंटोनोव एयरक्राफ्ट वादी सैयदना एयर बेस से उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
read more at ABP न्यूूज़


