सीढ़ियां उतरने में असमर्थ विकलांग युवक को कंधे पर उठाकर ट्रेन की बोगी तक ले गया पुलिसकर्मी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिसकर्मी सीढ़ियां उतरने में असमर्थ विकलांग युवक को कंधे पर उठाकर दौड़ते हुए ट्रेन की बोगी तक ले जाता दिखा। शख्स का एक पैर आर्टिफिशियल था व उसकी ट्रेन न छूट जाए इसलिए पुलिसकर्मी उसे उठाकर ले गया। कई ऑनलाइन यूज़र्स ने पुलिसकर्मी की सादगी-निस्वार्थ भाव की तारीफ की है।
read more at Instagram


