यूपी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा; 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई जिसमें सवार 5 महिलाओं की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर-चंदवापुर के पास हुआ। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग हरदोई से मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे।
read more at Abplive


