Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

संदिग्ध आतंकी अबुबकर सिद्दीक व मोहम्मद अली आंध्र से हुए गिरफ्तार, 30 साल से थे फरार

short by रघुवर झा / on Tuesday, 1 July, 2025
तमिलनाडु की कोयंबटूर पुलिस ने अबुबकर सिद्दीक और मोहम्मद अली को आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या ज़िले से गिरफ्तार किया गया है। सिद्दीक व अली पर कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं और दोनों लगभग 30 साल से फरार थे। दोनों को चेन्नई की ऐंटी-टेररिज़्म स्क्वॉड को सौंप दिया गया जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।