सोने की कीमतों ने 4 दिन के बाद मारी पलटी
दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार चार दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। सोने के दाम ₹200 बढ़कर ₹1,52,600/10 ग्राम हो गए जबकि चांदी की कीमतें ₹2.37 लाख/किलोग्राम पर स्थिर रहीं। विदेशी बाज़ारों में स्पॉट गोल्ड की कीमत $27.73 (लगभग 1%) बढ़कर $4,301.40/औंस हो गई जबकि चांदी की कीमत 1.4% बढ़कर $64.72/औंस हो गई।
read more at PTI


