Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सोने के कारोबार पर जनवरी 2025 से लागू होगा नया नियम

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 20 November, 2024
सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सभी तरह के सोने पर हॉलमार्किंग अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) व अन्य पक्षों में इसको लेकर सहमति बन गई है। जनवरी 2025 से यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, ग्राहकों को बेचे जाने वाले सोने पर ही हॉलमार्किंग अनिवार्य है।