Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेना ने लद्दाख में 15000 फीट पर किया स्वदेशी आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल ट्रायल

short by प्रियंका तिवारी / on Wednesday, 16 July, 2025
भारतीय सेना ने बुधवार को लद्दाख में 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्वदेश निर्मित 'आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया। इस सिस्टम को डीआरडीओ ने विकसित किया है। गौरतलब है, परीक्षण के दौरान आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल ने बहुत तेज़ उड़ान भर रहे टारगेट विमानों पर 2 सीधे व सटीक हमले किए।