सेना ने लद्दाख में 17,000 फीट की ऊंचाई से 2 दक्षिण कोरियाई नागरिकों को किया रेस्क्यू
भारतीय सेना की एविएशन विंग ने गुरुवार को लद्दाख के 'कॉन्गमारू ला पास' के पास 17,000 फीट की ऊंचाई पर फंसे दो दक्षिण कोरियाई नागरिकों को बचाया। दरअसल, पर्वतारोहण के दौरान दोनों की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी। सेना के हेलिकॉप्टर ने नाइट विज़न गॉगल्स (एनवीजी) की मदद से बिना तैयार जगह पर लैंडिंग कर उन्हें रेस्क्यू किया।
read more at X


