सेना व CRPF के शहीदों के परिवारों को अब ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि मिलेगी: हरियाणा सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना और सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवारों के लिए अनुग्रह राशि को ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1 करोड़ करने का एलान किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने वर्ष-1957 के हिंदी आंदोलन मातृभाषा के सत्याग्रहियों के लिए मासिक पेंशन को ₹20 हजार तक करने का निर्णय लिया।
read more at इंडिया टीवी


