Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सैनिकों की वापसी से जुड़े 75% मुद्दे सुलझ गए हैं: भारत-चीन सीमा विवाद पर जयशंकर

short by श्वेता यादव / on Friday, 13 September, 2024
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में एक कार्यक्रम में भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच सैनिकों की वापसी से जुड़ी समस्याओं का 75% हल निकाल लिया गया है लेकिन बड़ा मुद्दा सीमा पर बढ़ते सैन्यीकरण का है। उन्होंने कहा, "भारत-चीन के बीच बातचीत चल रही है।"