स्निको को इन्हें अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाना चाहिए: अंपायर शरफुद्दौला की तस्वीर शेयर कर अश्विन
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने X पर बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत की तस्वीर शेयर कर मज़ाक में लिखा है, "स्निकोमीटर ट्रेंडिंग है...उन्हें इस व्यक्ति को ब्रैंड एंबेसडर बना देना चाहिए।" गौरतलब है, शरफुद्दौला वह थर्ड अंपायर हैं जिन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट के पांचवें दिन स्निकोमीटर के स्पाइक न दिखाने के बावजूद यशस्वी जायसवाल को कैच आउट करार दिया था।
read more at X


