सोनाक्षी सिन्हा 'जटाधारा' से करेंगी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'जटाधारा' से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। उन्होंने फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "जटाधारा का दूसरा पावर पैक शेड्यूल पूरा कर लिया है। तीसरे शेड्यूल का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।"
read more at Times Now नवभारत


