सोनाक्षी सिन्हा ने ₹1.92 करोड़ में किराए पर दिया आलीशान घर
CRE Matrix के अनुसार, ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा (मुंबई) स्थित अपना अपार्टमेंट कुवैत दूतावास को एक साल के लिए ₹1.92 करोड़ के कुल किराए पर दिया है। कुवैत के काउंसल जनरल इमाद अब्दुल अजीज़ अल-खराज़ ने इसे किराए पर लिया। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 4,350-वर्गफीट है और इसके लिए ₹96,000 स्टैम्प शुल्क व ₹1,000 रजिस्ट्रेशन शुल्क दिया गया था।
read more at ABP न्यूज़


