अंतरिक्ष में फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स फरवरी 2025 में धरती पर लौट सकती हैं। इस बीच गुजरात में उनके पैतृक गांव झूलासन में लोग रोज़ाना तेल का दीया जलाकर उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ महिलाएं सुनीता की तस्वीर के आगे भजन गाती दिख रही हैं।