Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, उतारे गए यात्री

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 17 June, 2025
एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जाने वाली फ्लाइट में मंगलवार तड़के तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर हॉल्ट के दौरान विमान से उतरना पड़ा। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फ्लाइट के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आई जिससे कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान भरने में देरी हुई।