Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सोनिया गांधी से बात करने के लिए करना पड़ा 1 घंटा इतंज़ार, कहा गया- मैडम बिज़ी हैं: नजमा हेपतुल्ला

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 1 December, 2024
पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने अपनी किताब में बताया है कि 1999 में जब वह अंतर संसदीय संघ की अध्यक्ष चुनी गईं तो उन्होंने बर्लिन से तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को यह खुशखबरी देने के लिए फोन किया था लेकिन उन्हें एक घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा था। बकौल नजमा, स्टाफ ने कहा था- 'मैडम बिज़ी हैं'।