सोनिया पर टिप्पणी को लेकर कंगना के खिलाफ FIR होने पर हिमाचल BJP ने की कांग्रेस की आलोचना
बीजेपी की हिमाचल प्रदेश इकाई ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और गांधी परिवार पर पार्टी सांसद कंगना रनौत की टिप्पणियों को लेकर उनके खिलाफ दर्ज FIR पर कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र में रनौत को अपने निजी विचार व्यक्त करने का अधिकार है। इस बीच, कांग्रेस सरकार ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया।
read more at Inshorts


