सैन्य शासन की आलोचना करने पर माली के प्रधानमंत्री किए गए बर्खास्त
पश्चिम अफ्रीकी देश माली के 'जुंटा' (सेना) प्रमुख व माली के अंतरिम राष्ट्रपति असिमी गोइता ने सैन्य शासन की आलोचना करने पर बुधवार को प्रधानमंत्री चोगुएल कोकल्ला मैगा और उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया। राष्ट्रपति के महासचिव ने इसकी घोषणा की। अलगाववादी हिंसा से त्रस्त माली में 2020 में हुए तख्तापलट के बाद से सैन्य शासन लागू है।
read more at इंडिया टीवी


