सुनील नरेन का बल्ला विकेट से टकराने के बावजूद उन्हें क्यों नहीं दिया गया हिट-विकेट आउट?
आईपीएल-2025 के पहले मैच में केकेआर के सुनील नरेन का बल्ला विकेट से टकरा गया था और गिल्ली गिर गई थी लेकिन उन्हें हिट-विकेट आउट नहीं दिया गया। दरअसल, गेंद विकेटकीपर के पास जाने के बाद नरेन का बल्ला विकेट से टकराया और अंपायर वाइड दे चुके थे। गेंद के खेल में नहीं होने के कारण नरेन आउट नहीं हुए।
read more at ESPNcricinfo


