स्पाइसजेट ने आखिरी समय पर रद्द की फ्लाइट, विमान के पास लेट गए यात्री; वीडियो हुआ वायरल
स्पाइसजेट की मुंबई-गोरखपुर उड़ान को रविवार रात को आखिरी समय पर रद्द किए जाने के बाद कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कुछ यात्री विमान के पास फर्श पर लेट गए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि उड़ान रद्द होने की घोषणा के बाद केबिन क्रू वहां से चले गए थे।
read more at News18 हिंदी


