स्पैम कॉल रोकने में नाकाम टेलीकॉम कंपनियों पर लगा ₹12 करोड़ का जुर्माना: रिपोर्ट्स
ट्राई ने स्पैम कॉल और मेसेज रोकने में नाकाम रहने पर देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और बीएसएनएल पर ₹12 करोड़ का जुर्माना लगाया है। ट्राई ने कहा कि इन कंपनियों ने टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन (टीसीसीसीपीआर) नियम का उल्लंघन किया है। वहीं, पिछले जुर्माने को जोड़कर कंपनियों पर जुर्माना राशि ₹141 करोड़ है।
read more at हिन्दुस्तान


