Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुप्रीम कोर्ट के नियमों में हुआ एक अहम संशोधन, अब शनिवार को भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

short by ऋषि राज / on Monday, 16 June, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति की मंज़ूरी से सुप्रीम कोर्ट रूल्स 2013 में संशोधन कर एक बड़ा बदलाव किया है। अब सुप्रीम कोर्ट का रजिस्ट्री कार्यालय हर शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। यह नियम 14 जुलाई 2025 से लागू होगा। संशोधन की अधिसूचना 14 जून को भारत के गजट में प्रकाशित हो चुकी है।