Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को दी ज़मानत

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 12 March, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को टेरर फंडिंग के एक मामले में ज़मानत दे दी है। मामले में 2019 में गिरफ्तार शाह पर आरोप है कि उसने हवाला लेन-देन के ज़रिए पैसे हासिल किए और जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी आंदोलन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। शीर्ष अदालत ने सितंबर-2025 में उसकी ज़मानत याचिका खारिज की थी।