स्पेस से पृथ्वी पर गिरने वाले मलबे के विमानों से टकराने का बढ़ रहा खतरा, विशेषज्ञों ने चेताया
विशेषज्ञों ने चेताया है कि अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरने वाले कचरों (स्पेस जंक) के विमानों से टकराने का जोखिम बढ़ रहा है। बकौल यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया, आने वाले वर्ष में अनियंत्रित मलबे के व्यस्त हवाई मार्गों से गुज़रने की संभावना 26% है। ESA इंजीनियर बेंजामिन वर्जिली बास्टिडा ने कहा, "छोटे टुकड़े भी विमानों को प्रभावित कर सकते हैं।"
read more at Times Now नवभारत


