Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सैफ अली खान पर हमले के मामले में फ्लैट के अंदर मिले फिंगरप्रिंट आरोपी से नहीं हुए मैच

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 15 April 2025
अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि सैफ के फ्लैट के अंदर से मिले 20 फिंगरप्रिंट के नमूने आरोपी शरीफुल इस्लाम से मैच नहीं कर रहे हैं। यह नमूने बाथरूम के पीछे वाले दरवाज़े, एक स्लाइडिंग बेडरूम के दरवाज़े और दो अलमारी के दरवाज़ों से लिए गए थे।