सैफ जोश के साथ पेंटिंग्स की बात कर रहे थे, मैं सुनते हुए सो गयाः कुणाल खेमू
ऐक्टर कुणाल खेमू ने बताया है कि उन्हें सैफ अली खान के साथ समय बिताना पसंद है क्योंकि वह हमेशा उनसे कुछ सीखते हैं। उन्होंने बताया, "एक बार सैफ बड़े जोश के साथ कला-पेंटिंग्स की बात कर रहे थे...मुझे यह समझ नहीं आती। मैंने एक घंटा दिलचस्पी दिखाने का नाटक किया...फिर सो गया।" बकौल कुणाल, सैफ बहुत मज़ाकिया हैं।


