सेबी ने 4 स्टॉक ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन किया रद्द
सेबी ने बुधवार को मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के सदस्य न होने के कारण 4 स्टॉक ब्रोकरों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया। इनमें जीएसीएम टेक्नोलॉजीज़, सननेस कैपिटल इंडिया, सिंगल विंडो सिक्योरिटीज़, इन्फोटेक पोर्टफोलियो शामिल हैं। सेबी के आदेशों के अनुसार, इनके मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज के सदस्य न होने कारण निवेशकों के साथ धोखाधड़ी होने का खतरा हो सकता है।
read more at News18 हिंदी


