Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सेबी ने नई परिसंपत्ति श्रेणी को दी मंज़ूरी, न्यूनतम ₹10 लाख निवेश कर सकते हैं निवेशक

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 1 October, 2024
सेबी के निदेशक मंडल ने उच्च जोखिम वाले निवेशकों के लिए एक नई परिसंपत्ति श्रेणी शुरू करने के प्रस्ताव पर सोमवार को मुहर लगा दी। नई परिसंपत्ति की इस श्रेणी में प्रति निवेशक न्यूनतम ₹10 लाख का निवेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि सेबी के निदेशक मंडल की बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई।